सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाइपरटेंशन हार्ट डिजीज के लक्षण - Hypertensive Heart Disease Symptoms Causes

ब्लडप्रेशर और हृदय रोग से संबंधित रोग

            (Cardio Vascular Diseases)

हृदय शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। हृदय के द्वारा ही शरीर के समस्त भागों में रक्त परिसंचरण रक्त वाहिनियों की सहायता से होता है। हृदय एक खोखला (hollow), तिकोना, मांस पेशियों से बना हुआ अंग होता है। इसके चार कोष्ठ (chamber) होते है । यह एक संकुचंशील (contractile) अंग है, जो रक्त को पंप (pump) [रक्त को धकेलकर] करके रक्त वाहिनियों द्वारा शरीर के अन्य दूसरे भागों में पहुँचाता है, जिससे उस भाग का पोषण होता है। हृदय के उपर एक झिल्ली नुमा आवरण चढ़ा रहता है, जिसे फाइब्रस पैरिकार्डियम (fibrous pericardium) कहते हैं । ह्रदय में या रक्तवाहिनियों में विभिन्न कारणों से (जैसे हृदय में संक्रमण होने से) बहुत से रोग उत्पन्न हो जाते है । रक्त वाहिनियों में भी अनेक प्रकार के रोग हो जाते हैं। हृदय एवं रक्तवाहिनियों के कुछ मुख्य रोग निम्नलिखित है-

रक्ताधिक्यता जन्य हृदयघात

(Congestive cardiac failure) 

यह रोग विभिन्न प्रकार के हृदय संबंधी एवं असम्बंधी कारणों से हो सकता है। इसमें हृदय की कार्य क्षमता कम हो जाती है (diminished cardiac output) जिससे कि वह शरीर के आवश्यक अंगों की आक्सीजन व पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नही कर पाता है । इसके प्रमुख कारण हैं- जन्मजात हृदय रोग, आमवातिक हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, गम्भीर रक्तल्पता तथा हृदय पेशी की सूजन | बच्चों में यह रोग बहुत अधिक पाया जाता है। यह रोग अनेक कारणों से होता है । आयु के अनुसार ये कारण भी बदलते रहते हैं, जैसे -


नवजात शिशु में कनजैस्टिव कार्डियक फेल्योर होने के कारण निम्नलिखित हैं-
(a) बड़ी रक्त वाहिनियों के निश्चित स्थान से हट जाने के कारण
(b) ह्रदय के बायें निलय से महाधमनी में खुलने वाले कपाटीय छिद्र का जन्मजात अभाव होना
(c) महाधमनी का संकुचित होना 
(d) फुस्फुसीय संकीर्णता

एक माह से दो माह तक के बच्चे में सी सी एफ (congestive cardiac failure) उत्पन्न करने वाले कारण -
(a) बड़ी रक्तवाहिनियों का अपने निश्चित स्थान से हट जाने पर 
(b) अन्तः ह्रदय कला में वसा ऊतको का एक पिण्ड जो अपने नीचे स्थित संरचनाओं पर पड़ने वाले अनुचित दबाव को रोकता है।
(c) वैन्ट्रीकुलर सैप्टल डिफैक्ट [दोनों निलयों के मध्य पर्दे में खराबी के कारण कि संगउट
(d) एओरटिक स्टैनोसिस महाधमनी के संकीर्णता के कारण
(e) कोअरेक्टेशन ऑफ़ एओरटा [महाधमनी का संकुचन
(f) अनोमैलस पल्मोनरी वेनस कनैक्शन [पल्मोनरी शिराओं का असमान्य सम्बन्ध होना ]

3 माह से 6 माह के बीच में सीसी एफ के कारण -
(a) एन्डोकार्डियल फाईब्रोईलास्टोसिस [ह्रदय की अंदर की कला की फैब्रोइलास्टिक अतिवृद्धि]
(b) ट्रांस्पोजिशन ऑफ ग्रेट वैसिल्स [बड़ी रक्तवाहिनियों का निश्चित स्थान से हटना]
(c) वैन्ट्रीकुलर सैप्टल डिफेक्ट अन्तर्वेन्ट्रीकुलर पर्दे में खराबी आना]
(d) कोअरेक्टेशन ऑफ़ एओरटा [महाधनी का संकुचित होना] 6 माह से 12 माह के बच्चे में सी सी एफ (C.C.F.) के कारण
(a) एन्डोकार्डियल फाइब्रोइलास्टोसिस [ह्रदय की अन्दर की कला की फाईब्रोइलास्टिक अति वृद्धि होना]
(b) वैन्ट्रीकुलर सैप्टल डिफेक्ट [अन्तर्वेन्ट्रीकुलर के पर्दे में खराबी आना ]

एक वर्ष से 4 वर्ष तक के बच्चे में सी सी एफ के कारण
(a) रक्ताल्पता (Anaemia)
(b) ह्रदय की पेशियों में सूजन (Myocarditis)
(c) नैफ्रोटिक सिंड्रोम (Nephrotic syndrome) [(केशिकागुच्छ (glomerulus) का एक रोग   जिसमे प्रोटीन मेह (proteinuri), सार्वदैहिक शोफ (generalized) और रक्त में एल्ल्बमिन  की (hypoalbuminaemia) कमी]|
(d) एक्यूट नेफ्राइटिस (Acute Nephritis) [तीव्र वृक्कशोथ (e) एट्रीयल या वैन्ट्रीकुलर सैप्टल  डिफेक्ट (Atrial or ventricular septal defect) (अलिन्द या निलय के पर्दे में खराबी होने   पर ]  
        

4 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों में सी.सी.एफ. के कारण -
(a) रिह्यूमैटिक हार्ट डिजीज (Rheumatic heart disease) (आमवाती हृदय रोग)
(b) ऊपर लिखे गये सभी कारणों सी. सी. एफ. होता है ।

 लक्षण (Symptoms) 

इस रोग से पीड़ित बच्चे को भोजन करने में परेशानी होती है । बच्चा सामान्य तरीके से दूध आदि नही पी पाता है। बच्चे के वजन में वृद्धि नही होती है । वह बेचैन रहता है तथा बहुत रोता है। बच्चे को पसीना अधिक आता है । साँस लेने में आवाज आती है तथा बच्चों को साँस लेने के लिये प्रयास करना पड़ता है । नाक के नथूने साँस के साथ अन्दर बाहर चलते है। जुगुलर वीनस प्रेशर बढ़ा हुआ होता है। बच्चों का यकृत आकार में बड़ा होता है। ह्रदय का आकार भी बड़ा हो जाता है तथा उसकी धड़कन अधिक होती है | बच्चों के पैरों पर, टांगो पर तथा आँखों पर सूजन होती है। बड़े बच्चों में पैरीफैरल सैनोसिस - हाथ-पैर की अंगुलियों या नाखूनों का नीला हो जाना का लक्षण पाया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तानू रावत: हिन्दू जनभावनाओं का अपमान या बस एक सोशल मीडिया ट्रेंड?

 ### तानू रा### तानू रावत: हिन्दू जनभावनाओं का अपमान या बस एक सोशल मीडिया ट्रेंड? सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, और इसका केंद्र बिंदु है तानू रावत। यह युवा और प्रतिभाशाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपने डांस और योग वीडियो के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में तानू रावत अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में वैष्णव तिलक लगाकर आइटम सॉन्ग्स पर डांस करने के कारण विवादों में घिर गई हैं। इस ब्लॉग में हम इस विवाद का विस्तार से विश्लेषण करेंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि यह मुद्दा क्या है और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। #### तानू रावत: कौन हैं वे? तानू रावत उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली हैं। उन्होंने रोडीज़ प्लेयर ग्राउंड जैसे लोकप्रिय शो में हिस्सा लिया है और वे एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। तानू अपनी योगा, डांस और फिटनेस वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उनकी सुंदरता और प्रतिभा ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक बड़ी फॉलोइंग दिलाई है। #### विवाद का मूल विवाद तब शुरू हुआ जब तानू रावत ने वैष्णव तिलक लगाकर कुछ आइटम सॉन्ग्स पर डांस वीडियो पोस्ट किए। वैष्णव तिलक एक धार्मिक प्रतीक है जो वैष्णव समुदा...

ट्यूबरक्लोसिस (TB) के लक्षण - TB Ke Lakshan in Hindi

                             ट्यूबरक्लोसिस (TB) के लक्षण  -  TB Ke Lakshan in Hindi टीबी  के कारण -  टीबी  माइकोबैक्टिरियम नामक जीवाणु के संक्रमण द्वारा होता है इनकी अनेक  प्रजातियां   हैं | माइकोबैक्टिरियम ट्यूबरक्लोसिस - यह मनुष्यों में  टीबी  का सर्वप्रमुख कारण है । मनुष्यों में टी बी संक्रमण में अधिकांश यही जीवाणु पाया जाता है । माइकोबैक्टिरियम बोविस - माइकोबैक्टिरियम की यह प्रजाति पशुओ में  टीबी  का कारण है । मनुष्यो में इस प्रजाति का संक्रमण मुख्यतः गया, भैंस के दूध के साथ मनुष्यो में फैलता है विकसित देशों में इस प्रजाति का संक्रमण बहुत ही कम लगभग न के बराबर पाया जाता है । 1) माइकोबैक्टिरियम अविम 2) माइकोबैक्टिरियम इन्ट्रासेलुलर 3) माइकोबैक्टिरियम मेनोमेन्स 4) माइकोबैक्टिरियम स्क्रोफुलेसम 5) माइकोबैक्टिरियम जीनोपि 6)  माइकोबैक्टिरियम कंसासी उपर्युक्त 6 माइकोबैक्टिरियम बहुत कम रोगियो में ट्यूबरक्लोसिस का कारण होते है। एक संक्रमण विशेष परिस्थि...

बीसीसीआई ने एसआरएच बनाम आरआर क्वालीफायर 2 मैच में गुस्से में स्टंप्स तोड़ने पर शिमरोन हेटमायर को सजा दी

बीसीसीआई ने शिमरोन हेटमायर पर लगाया जुर्माना: आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में दुर्व्यवहार पर 10% मैच फीस की कटौती भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार (24 मई) को चेन्नई में हुए आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच के दौरान दुर्व्यवहार के लिए उनके मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। हेटमायर का गुस्सा और अनुशासनात्मक कार्रवाई मैच के दौरान, जब शिमरोन हेटमायर को आउट किया गया, तो उन्होंने गुस्से में स्टंप्स को गिरा दिया। उनके इस व्यवहार के कारण बीसीसीआई ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की। एसआरएच के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने हेटमायर को केवल 4 रन पर क्लीन बोल्ड किया, जिसके बाद हेटमायर ने अपने गुस्से का इजहार स्टंप्स पर किया। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन हेटमायर पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन का आरोप लगा और उन्हें अपनी मैच फीस का 10% जुर्माना भरना पड़ा। बीसीसीआई ने कहा, "राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर पर 24 मई को चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स है...