सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अबॉर्शन(गर्भपात) क्या होता है? लक्षण, कारण, परहेज और इलाज

अबॉर्शन(गर्भपात) क्या होता है :-
28 सप्ताह से पूर्व 'गर्भाशय से सम्पूर्ण गर्भ का बाहर निकल जाना या उसके टुकड़े-टुकड़े होकर बाहर निकलना गर्भपात कहलाता है। यह प्रक्रिया अपने आप या फिर कृत्रिम विधि द्वारा की जाती है। 

तकनीकी विकास के फलस्वरूप गर्भपात की परिभाषा -

गर्भावस्था के पाँच माह (20 सप्ताह से कम अवधि) में स्वाभाविक या किये गये गर्भ समापन को गर्भपात कहते है | इसी तरह 500 ग्राम से कम वजन वाले गर्भ समापन को गर्भपात मानते है ।

पूर्व मे सात माह (28 सप्ताह) पूर्ण होने के बाद ही और 1000 ग्राम से अधिक वजन से जन्मे शिशु की जीवित रहने की सम्भावना मानी जाती थी । अतः सात मास एवं 1000 ग्राम से कम वजन वाले गर्भ समापन को गर्भपात कहते थे | पिछले कुछ दशकों में नवजात शिशु विज्ञान और तकनीकी विकास के फलस्वरूप कमजोर और कम परिपक्व शिशु सेवा में बहुत सुधार हुआ है अनेक उपकरणों के आधार पर इन शिशुओं को जीवित रखना और पालना सम्भव हुआ है। इनके जीवित रहने की सम्भावना और कम बारम्बारता बढ़ गई है । इस कारण गर्भपात की परिभाषा में परिवर्तन हुआ । गर्भवस्था की अवधि के 28 सप्ताह के स्थान पर 20 सप्ताह और वजन 1000 ग्राम स्तर से 500 ग्राम स्तर का अन्तर आया ।

  • इस प्रकार से गर्भपात को अब निम्न प्रकार से पारिभाषित करने लगे है -

विकसित देशों के मुकाबले हमारे यहाँ का सामान्य स्वास्थ्य स्तर और उपकरण उपलब्धि कम है | सात मास से और 1000 ग्राम के कम वजन वाले शिशु का जीवित रहने की सम्भावना विकसित देशों के मुकाबले कम है, परन्तु पहले की अपेक्षा बढ़ गई है।

गर्भपात के कारण -

गर्भपात के अनेक कारण है कुछ कारण ज्ञात है कुछ अज्ञात | अति आरम्भिक गर्भपात प्राकृतिक होते हैं। अतः कारण जानना बहुत कठिन होता है। एक प्रकरण में एक से अधिक कारण भी हो सकते हैं। निदान की पूर्ण सुविधा होने वाले केन्द्रों पर भी कबीर 50% मामलों में गर्भपात के कारण का पता नहीं लग पाता |

प्रथम तीन मास के गर्भपात में शुरू में भ्रूण मृत्यु होती है, उसके पश्चात् गर्भपात क्रिया आरम्भ होती है। तीन मास के पश्चात् वाले मामले में गर्भपात की क्रिया किसी अन्य कारण से शुरू होती है और गर्भस्थ शिशु की मृत्यु अन्त में होती है ।

इन कारणों को हम निम्न प्रकार से विभाजित कर सकते है -

1. स्वयं गर्भ में गुणसूत्र और आनुवंशिक दोष
2. दोषपूर्ण और सम्मुख अपरा विकास
  • अधिकतर स्वाभाविक गर्भपात इन्ही दो कारणों से होते है ।
3. एक साथ एक से अधिक गर्भधारण
4. प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन की कमी
5. माता में विभिन्न रोग और विसंगतियाँ

गर्भपात का निदान -

गर्भपात के निदान में निम्नलिखित जाँचे सहायक  है ।

1. आन्तरिक जनन अंग की योनि द्वार से जाँच ।
2. गर्भ निदान मूत्र परीक्षण |
3. अल्ट्रासोनोग्राफी |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तानू रावत: हिन्दू जनभावनाओं का अपमान या बस एक सोशल मीडिया ट्रेंड?

 ### तानू रा### तानू रावत: हिन्दू जनभावनाओं का अपमान या बस एक सोशल मीडिया ट्रेंड? सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, और इसका केंद्र बिंदु है तानू रावत। यह युवा और प्रतिभाशाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपने डांस और योग वीडियो के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में तानू रावत अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में वैष्णव तिलक लगाकर आइटम सॉन्ग्स पर डांस करने के कारण विवादों में घिर गई हैं। इस ब्लॉग में हम इस विवाद का विस्तार से विश्लेषण करेंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि यह मुद्दा क्या है और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। #### तानू रावत: कौन हैं वे? तानू रावत उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली हैं। उन्होंने रोडीज़ प्लेयर ग्राउंड जैसे लोकप्रिय शो में हिस्सा लिया है और वे एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। तानू अपनी योगा, डांस और फिटनेस वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उनकी सुंदरता और प्रतिभा ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक बड़ी फॉलोइंग दिलाई है। #### विवाद का मूल विवाद तब शुरू हुआ जब तानू रावत ने वैष्णव तिलक लगाकर कुछ आइटम सॉन्ग्स पर डांस वीडियो पोस्ट किए। वैष्णव तिलक एक धार्मिक प्रतीक है जो वैष्णव समुदा...

ट्यूबरक्लोसिस (TB) के लक्षण - TB Ke Lakshan in Hindi

                             ट्यूबरक्लोसिस (TB) के लक्षण  -  TB Ke Lakshan in Hindi टीबी  के कारण -  टीबी  माइकोबैक्टिरियम नामक जीवाणु के संक्रमण द्वारा होता है इनकी अनेक  प्रजातियां   हैं | माइकोबैक्टिरियम ट्यूबरक्लोसिस - यह मनुष्यों में  टीबी  का सर्वप्रमुख कारण है । मनुष्यों में टी बी संक्रमण में अधिकांश यही जीवाणु पाया जाता है । माइकोबैक्टिरियम बोविस - माइकोबैक्टिरियम की यह प्रजाति पशुओ में  टीबी  का कारण है । मनुष्यो में इस प्रजाति का संक्रमण मुख्यतः गया, भैंस के दूध के साथ मनुष्यो में फैलता है विकसित देशों में इस प्रजाति का संक्रमण बहुत ही कम लगभग न के बराबर पाया जाता है । 1) माइकोबैक्टिरियम अविम 2) माइकोबैक्टिरियम इन्ट्रासेलुलर 3) माइकोबैक्टिरियम मेनोमेन्स 4) माइकोबैक्टिरियम स्क्रोफुलेसम 5) माइकोबैक्टिरियम जीनोपि 6)  माइकोबैक्टिरियम कंसासी उपर्युक्त 6 माइकोबैक्टिरियम बहुत कम रोगियो में ट्यूबरक्लोसिस का कारण होते है। एक संक्रमण विशेष परिस्थि...

बीसीसीआई ने एसआरएच बनाम आरआर क्वालीफायर 2 मैच में गुस्से में स्टंप्स तोड़ने पर शिमरोन हेटमायर को सजा दी

बीसीसीआई ने शिमरोन हेटमायर पर लगाया जुर्माना: आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में दुर्व्यवहार पर 10% मैच फीस की कटौती भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार (24 मई) को चेन्नई में हुए आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच के दौरान दुर्व्यवहार के लिए उनके मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। हेटमायर का गुस्सा और अनुशासनात्मक कार्रवाई मैच के दौरान, जब शिमरोन हेटमायर को आउट किया गया, तो उन्होंने गुस्से में स्टंप्स को गिरा दिया। उनके इस व्यवहार के कारण बीसीसीआई ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की। एसआरएच के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने हेटमायर को केवल 4 रन पर क्लीन बोल्ड किया, जिसके बाद हेटमायर ने अपने गुस्से का इजहार स्टंप्स पर किया। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन हेटमायर पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन का आरोप लगा और उन्हें अपनी मैच फीस का 10% जुर्माना भरना पड़ा। बीसीसीआई ने कहा, "राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर पर 24 मई को चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स है...